छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️राजधानी में शराब दुकान के कर्मचारियों ने तीन ग्राहकों को बेरहमी से पीटा…एक के कंधे की हड्डी टूटी….*

रायपुर: राजधानी के सड्डू अंग्रेजी शराब के कर्मचारियों द्वारा 3 ग्राहकों की पिटाई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है, जब दलदल सिवनी निवासी 45 वर्षीय जोहन लाल वर्मा और तीन लोग सड्डू स्थिति अंग्रेजी शराब दुकान में शराब खरीदने गए थे। इस दौरान शराब दुकान के कर्मचारियों ने शराब के लिए अधिक पैसे की मांग की, जिसका तीनों ने विरोध किया। इसी बात से नाराज शराब दुकान के कर्मचारी ने तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में जोहन लाल वर्मा की कंधे की हड्डी टूट गई है।
Follow Us