मनोरंजन
*✍️मौसम विभाग के अनुसार इस राज्य मे ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, 3 फरवरी तक शीत लहर से नहीं मिलेगी राहत…*

RGHNEWS पटना. बिहार में पिछले 5 दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है और 3 फरवरी तक लोगों को ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और पटना में ठंड ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा, जो कि विगत दस वर्षों में दूसरे स्थान पर रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, गया का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा आरा-बक्सर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर के लोग भी ठंड से बेहाल है. शीत लहर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को 127 जगहों पर अलाव जलाए गए हैं, लेकिन इस ठंड में सरकारी इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं.
Follow Us