*✍️मॉडलिंग कर रही बीबी को उसके ही पति ने काटे हाथ पैर और काटकर डस्टबिन में डाला,फरसा लहराते हुए जमकर दहशत मचाई...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️मॉडलिंग कर रही बीबी को उसके ही पति ने काटे हाथ पैर और काटकर डस्टबिन में डाला,फरसा लहराते हुए जमकर दहशत मचाई…*

RGHNEWS राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में आरोपी पति प्रीतम सिसोदिया को पत्नी संगीता के चरित्र को लेकर संदेह था। पत्नी मॉडलिंग के नाम पर इंदौर जाती थी औऱ 15 से 20 दिन बाद लौटती थी। कुछ दिनों पहले आरोपी पति प्रीतम सिसौदिया को पता चला की उसकी पत्नी तलाक ले रही है और किसी बादल नाम की युवक से 2 दिन बाद प्रेम विवाह करने वाली है। यह भनक लगने के बाद प्रीतम सिंह गुस्से में फरसा लेकर घर पहुंचा और सात साल के बेटे के बाहर जाते ही पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया।फिर रात को जमकर दहशत मचाई। पहले तो उसने फरसे से अपनी पत्नी के हाथ पैर काटकर डस्टबिन में डाल दिया और फिर फरसा लहराते हुए घर से बाहर आ गया। फरसा लहराते हुए वो लोगों को धमकी भी दे रहा था कि कोई पास आया तो गर्दन उड़ा दूंगा।गनीमत रही कि सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे आरक्षक राहुल सिकरवार और शैलेंद्र ने किसी तरह आरोपी पति को बातों में उलझाया और गिरफ्त में आते ही उसे लेकर थाने पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button