*✍️मैं जीना नहीं चाहती हूं” कहकर महिला ने शहर के बीचोबीच कुंए में लगाई छलांग, मच गया हड़कंप ….कोतवाली राइनो को मिला सुसाइड अटेम्ट का इवेंट…*

● *”मैं जीना नहीं चाहती हूं” कहकर महिला कुंए में लगाई छलांग, #कोतवाली राइनो को मिला सुसाइड अटेम्ट का इवेंट*….
● *समय रहते पहुंचे ईआरवी स्टाफ लोगों की मदद से महिला को निकाले सुरक्षित*….
RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 09.03.2021 के सुबह करीब 07.30 बजे सत्तीगुडी चौंक के समीप रोड़ किनारे स्थित कुंए में एक महिला आकर आत्महत्या के उद्देश्य से कूद गई । आसपास के लोगों ने तत्काल डॉयल 112 और थाना कोतवाली को कॉल कर घटना की जानकारी दिया गया । मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रस्सी की व्यवस्था कर महिला को बाहर निकाले का प्रयास कर रहे थे । तभी सूचना पाकर थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक नंदु सारथी एवं सुसाइड अटेम्ट के इवेंट पर *कोतवाली राइनो* से आरक्षक आनंद निराला, ईआरवी चालक अज्ञात मलहोत्रा के साथ मौके पर पहुंचा । लोगों की मदद से पुलिस स्टाफ द्वारा महिला को बाहर निकाला गया और उसे ईआरवी वाहन में बिठाकर पूछताछ किये तब महिला “मैं जीना नहीं चाहती हूं” स्टाफ से कहने लगी तो उसे दिलासा देते हुये उसका नाम पता पूछकर थाना लाये । महिला धांगरडिपा बैकुंठपुर क्षेत्र की रहने वाली है उसके परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया । महिला की हालात सामान्य है ।



