मनोरंजन

*✍️मारुति की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और पैसों की दिक्कत आ रही है तो अब बिल्कुल भी परेशान न हों, Maruti ग्राहकों को घर बैठे दे रही लोन,आप भी इस तरह करें अप्लाई….*

RGHNEWS नई दिल्ली: Maruti Suzuk कंपनी अब अपने ग्राहकों को घर बैठे लोन की सुविधा मुहैया कराएगी Maruti Suzuki India ने देश भर के 30 शहरों में एरेना कस्टमर्स के लिए स्मार्ट फाइनेंस प्लेटफॉर्म लांच किया है. जिसके जरिए ग्राहकों को काफी सुविधाएं मिलेंगी.

आपको बता दें कंपनी ने दावा किया है कि Maruti Suzuki ऐसी पहली कंपनी जो अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे रही है. कंपनी की इस सुविधा के आने के बाद ग्राहकों को कार लोन के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है. कंपनी की वेबसाइट पर ही ग्राहकों की प्रोफाइल और जरूरत के हिसाब से सभी ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी. यहां लोन के बारे में पूरी डिटेल जानकारी दी गई होगी.

किस तरह उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा-
>> कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा.
>> जो मॉडल खरीदना है उस पर क्लिक करें.
>> अब आपको फाइनेंसर्स के ऑप्शन दिखाई देंगे.
>> आप कंपेयर करके अपने लिए बेस्ट ऑप्शन सलेक्ट कर सकते हैं.
>> अब अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
>> अब सभी डिटेल्स और डॉक्युमेंट को वेरिफाई कर लें.
>> इसके बाद आपका लोन ऑनलाइन ही सैंक्शन हो जाएगा.

आपको बता दें ग्राहकों को यह सुविधा दिल्ली-NCR, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, चेन्नई, कोलकाता, कोचीन, चंडीगढ़, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, बंगलूरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, गोवा, भोपाल, कोयंबटूर, सूरत, वडोदरा, रांची, भुबनेश्वर, रायपुर, नागपुर, त्रिवेंद्रम, विशाखापत्तनम, उदयपुर, विजयवाड़ा, कानपुर और देहरादून के एरेना ग्राहकों को मिल रही है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button