*✍️महिला दारोगा ने अपने प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप….*

यूपी के महराजगंज जिले में तैनात एक महिला दारोगा ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे अपने प्रेमी पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है. महिला दरोगा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सदर कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में महिला दारोगा ने लिव-इन में रह रहे अपने प्रेमी पर कई आरोप लगाए हैं. महिला दरोगा ने तहरीर में लिखा है कि आरोपित से उसकी पुरानी जान पहचान है. आरोपित प्रद्युम्न यादव मोहल्ला बौद्ध नगर, नौबस्ता थाना कानपुर नगर का रहने वाला है.
शिकायत के मुताबिक, पिछले दिनों उसने महिला दारोगा के मोबाइल से एटीएम कार्ड का पिन नंबर लेकर जालसाजी कर दस लाख रुपये निकाल लिए. मामले की जानकारी होने के बाद जब दारोगा ने आरोपित से संपर्क किया तो वह 21 जून को महराजगंज स्थित आवास पर आया और पूछताछ करने पर छेड़छाड़ करने लगा. महिला दारोगा ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया. जब शोर मचाने की कोशिश की तो उसने दुपट्टे से उसका गला कस दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तब आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग निकला.