*✍️महिलाओं को ये 6 क्वालिटी वाले पुरूष ज्यादा पसंद आते है, स्टडी में किया गया दावा…*

RGHNEWS महिलाओं और पुरुष आखिर एक-दूसरे की तरफ क्यों आकर्षित होते हैं, इस चीज को अब तक वैज्ञानिक भी पूरी तरह नहीं समझ सके हैं. हालांकि रिसर्च, स्टडी और कई प्रयोगों के जरिए काफी हद तक इसे समझने में मदद मिली है. ये सारी स्टडी और रिसर्च बताते हैं कि आखिर पुरुषों की कौन सी बातें महिलाओ को आकर्षित करती हैं.
1.तारीफ करने वाले पुरुष
अमेरिका के रटगर्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और प्रसिद्ध लेखिका हेलेन फिशर का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं अपनी तारीफ करने वाले पुरुष के प्रति दिलचस्पी दिखाती हैं. अपनी तारीफ सुनने पर महिलाएं मुस्कुराती हैं, शरमाती हैं और उस पुरुष की बातों पर ज्यादा गौर करती हैं.
खुद से मेल खाने वाले पुरुष-
2.जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाते हों.
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर 60 पुरुषों और 60 महिलाओं पर स्टडी की. स्टडी में शामिल इन लोगों ने उन पुरुषों और महिलाओं के प्रति दिलचस्पी दिखाई जो उन्हीं की तरह दिखने में आकर्षित थे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खुद से ज्यादा अच्छा दिखने पर लोगों में इस बात का डर हो जाता है कि पार्टनर का कहीं और अफेयर हो सकता है जबकि कम आकर्षित दिखने पर ये ख्याल आने लगता है कि मुझे इससे अच्छा पार्टनर भी मिल सकता था
3.उम्र में बड़े पुरुष की तरफ
2010 में की गई एक स्टडी में पता चला कि महिलाएं अक्सर उम्र में खुद से बड़े पुरुषों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं. ये बात खासतौर से खुद कमाने वाली महिलाओं पर ज्यादा लागू होती है. आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं आत्मविश्वास के साथ पार्टनर का चुनाव करती हैं और प्रभावशाली और उम्र से बड़े पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं.
4.हल्की दाढ़ी वाले पुरुष-
न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में 177 पुरुषों और 351 महिलाओं पर की गई स्टडी में ज्यादातर महिलाओं ने दाढ़ी की लंबाई के अनुसार पुरुषों में दिलचस्पी दिखाई. महिलाएं उन पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित दिखीं जिनकी दाढ़ी हल्की बढ़ी हुई थी. हल्की बढ़ी दाढ़ी में पुरुष परिपक्व दिखते हैं, जो महिलाओं को ज्यादा पसंद आता है.
5.सामान्य बॉडी वाले पुरुष-
286 महिलाओं पर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की स्टडी से पता चलता है कि महिलाओं को सामान्य बॉडी रखने वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते है इन महिलाओं को कुछ शर्टलेस पुरुषों की तस्वीरें दिखाई गईं. इन महिलाओं ने ज्यादा मसल्स वाले पुरुषों को शॉर्ट टर्म पार्टनर जबकि कम और सामान्य मसल्स वाले पुरुषों को लॉन्ग टर्म पार्टनर के रूप में चुना.
6.हंसाने वाले पुरुष-
कई स्टडीज से ये पता चलता है कि महिलाएं उन पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसाते हैं. अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुषों के साथ महिलाएं जल्दी घुल मिल जाती हैं और उनके साथ खुलकर बात करती हैं.