मनोरंजन

*✍️बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रैंड का नंबर whatsap पर किया ब्लॉक तो गर्लफ्रैंड जा पहुँची मिलने स्टेशन और उठाया ख़ौफनाक कदम…*

RGHNEWS कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में चोट खाया हुआ इंसान कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है। ऐसा ही एक प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला बिहार के आरा जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि पटना मनेर  निवासी एक नाबालिग प्रेमिका आरा रेलवे स्टेशन पर अपने प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची। जहां नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने ही जहर का सेवन कर लिया। उक्त नाबालिग प्रेमिका को पटना मनेर की रहने वाली बताया जा रहा है। वहीं प्रेमी युवक इस्माइल आरा के महादेवा रोड का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका के बीच व्हाट्सएप पर अनबन हुआ था।

इस बात से गुस्साए प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका का व्हाट्सएप पर नंबर ब्लॉक कर दिया था।

इसके बाद जो हुआ वो तो बड़ा ही चौंकाने वाला मामला था। नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए इतनी बेताब हुई कि वो पटना मनेर से चलकर अपने प्रेमी से मिलने के लिए आरा रेलवे स्टेशन तक जा पहुंची। वहां पहुंचकर प्रेमिका ने अपने प्रेमी की दुकान का पता लगाया और उसकी दुकान पर जा पहुंची। जहां पहुंचकर नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने ही जहर का सेवन कर लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर टाइगर मोबाइल के सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से नाबालिग लड़की को टाइगर मोबाइल जवानों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button