मनोरंजन

*✍️बेटी की डिलिवरी कराने के लिए गयी माँ ने अपने ही समधी को दिया दिल…साथ मे रहने लगे दोनो….तो बेटी ने उठाया कदम….*

RGHNEWS गुजरात के अहमदाबाद में एक समधी-समधन के प्यार का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक महिला चार साल पहले अपनी बेटी की डिलिवरी कराने उसके ससुराल गई थी. यहां वो अपने समधी को ही दिल दे बैठी जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ.

दोनों के प्यार के बीच महिला की बेटी की जिंदगी में तूफान आया हुआ है. समधी समधन के बीच प्रेम प्रसंग के कुछ दिन बाद ही महिला के दामाद की मौत हो गई. बेटी के विधवा होने पर महिला भी अपनी बेटी के ही ससुराल में रहने लगी. कुछ दिन बाद दोनों ने मिलकर बेटी की दूसरी शादी करा दी. इसके बाद समधी और समधन एक साथ लिव इन में रहने लगे.

वहीं शादी कर ससुराल गई बेटी का कुछ दिन बाद अपने पति से झगड़ा हो गया जिसके बाद वह अपने घर लौटी तो पता चला कि उसकी मां और उसके पूर्व ससुर एक साथ रह रहे हैं.

इसके बाद बेटी ने दोनों को समझाया कि यह संबंध ठीक नहीं है लेकिन दोनों नहीं माने. बेटी से उसकी मां ने यहां तक कहा कि वह इस मामले में उसके और उसके ससुर के बीच ना आए. इसके बाद महिला की बेटी ने 181 हेल्पलाइन नंबर से मदद मांगी.

महिला ने कहा कि मैं चार साल पहले अपनी बेटी के घऱ डिलिवरी के लिए गयी थी जहां मुझे अपने समधी के साथ प्यार हो गया था. मेरा दामाद शराबी था. वो बहुत ज्यादा दारू पिता था जिसके चलते उसकी मौत हो गई. अब बेटी की दूसरी शादी भी करवा दी तो हमने इसमें क्या गलत कर दिया. क्या हम दोनों एक साथ नहीं रह सकते हैं. फिलहाल इस मामले में 181 महिला हेल्पलाइन के लोगों ने दोनों ही मां- और बेटी को इस मामले में कानूनी सलाह लेने के लिए कहा है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button