मनोरंजन
*✍️बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: पुलिस ने 500 रुपये का नोट देकर भेजा स्पा सेंटर,एक युवती ने की खिड़की से कूदने की कोशिश…*

RGHNEWS हरियाणा के हांसी पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मार कर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, स्पा पार्लर में जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां के नजारे होश उड़ाने वाले थे, यहां महिलाओं के अलावा पुरुष भी थे, स्पा सेंटर पर छापा मार कर वेश्यवृति के मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है, एक युवती कूद कर भाग रही थी इसी दौरान पुलिस ने उसे भी धर दबोचा, पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।दरअसल, महिला थाना की इस्पेक्टर पुष्पा देवी को पता चला कि बडसी मार्केट की भाग्यशाली मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, पुलिस ने एक 500 रुपये का नोट देकर फर्जी ग्राहक बना कर भेजा, इसी दौरान पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मार कर दो युवतियों और एक युवक को पकड़ लिया।



