मनोरंजन

*✍️बकरीद को लेकर सरकार का निर्देश…..इन पशुओं की कुर्बानी पर लगी रोक….*

लखनऊ: देशभर में 21 जुलाई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने सभी को सौहाद्रपूर्व तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी बकरीद को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी गाइडलाइन के अनुसार सरकार ने एक समय में एक स्थान पर 50 से अधिक लोगों को जमा नहीं होने का निर्देश दिया है।वहीं, सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गोवंशीय पशु, ऊंट और अन्य किसी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का कार्य सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जाए। पशुओं की कुर्बानी के लिए सरकार ने स्थान तय किए हैं, जहां कुर्बानी दी जाएगी।इस बार यह त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button