मनोरंजन

*✍️फ्लाइट में एक युवक ने की शर्मनाक काम..पहले खुद के उतारे कपड़े फिर एयर होस्टेस से माँगने लगा किस…*

RGHNEWS एयर एशिया की बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट में इस हफ्ते एक शर्मनाक घटना घटी। विमान में सवार एक यात्री ने सफर के दौरान ही फ्लाइट में दो बार अपने कपड़े उतार दिए और कपड़े उतारने के साथ अपना एक लैपटॉप तोड़ दिया और क्रू मेंबर्स से किस की मांग करने लगा। अब मंत्रालय इस यात्री पर बैन लगाने पर विचार कर रहा है।एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस पूरी घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि सोमवार को फ्लाइट में एक पैसेंजर केबिन क्रू के पास पहुंच गया और किस देने की मांग करने लगा। हालांकि, क्रू सदस्यों ने उसे अपनी सीट पर वापस जाने के लिए कहा और यह भी जांच की कि शख्स ने किसी तरह का नशीला पदार्थ लिया है या नहीं, जिस पर उसने माफी मांगी और खुद को ठीक बताया।
बाद में जब एक क्रू मेंबर शख्स की सीट के पास पहुंचा, तो उसे पैसेंजर बिना कपड़ों के मिला। इस पर यात्री को तुरंत कपड़े पहनने के लिए कहा गया और उसने क्रू की बात भी मान ली। लेकिन प्लेन लैंड होने के साथ ही शख्स ने फिर अपने कपड़े उतार दिए।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button