मनोरंजन

*✍️पढ़ी लिखी पत्नी को 10वी फैल पति के साथ चलने मे आती थी शर्म तो पत्नी ने उठाया ये कदम….*

ग्वालियर,। एक पति-पत्नी के बीच में शिक्षा तलाक का सबसे बड़ा कारण बना है। पत्नी स्नातकोत्तर की डिग्री व ब्यूटीशियन का कोर्स करके अपने पैरों पर खड़ी हो गई, लेकिन उसका पति गांव का रहने वाला और 10वीं फेल था।इस वजह से पत्नी को शहर में उसके साथ चलने में शर्म आती थी। इसके चलते पत्नी ने पति को छोड़ दिया। पत्नी दोबारा उसके पास नहीं लौटी और कुटुंब न्यायालय में तलाक का केस पेश कर दिया। न्यायाधीश व काउंसलरों ने घर जोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। पति ने भी आपसी सहमति से पत्नी को तलाक दे दिया।आपसी सहमति से हुए तलाक में दोनों ने कुछ शर्तें रखी थीं, उनको दोनों नहीं तोड़ेंगे। इंटरनेट मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी तरह का कमेंट या पोस्ट शेयर नहीं करेंगे। पति की संपत्ति से हिस्सा लेने के लिए पत्नी कोई दावा पेश नहीं करेगी। पति ने तलाक के बदले में 80 हजार रुपये पत्नी को दिए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button