मनोरंजन

*✍️अजब प्रेम की गजब कहानी प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जमकर की धुनाई ,फिर किया कुछ ऐसा कि लोग देख कर रह गए दंग…*

RGHNEWS यूपी के संभल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला असमोली थाना क्षेत्र का है, जहां जोया क्षेत्र के गांव के निवासी युवक अपनी प्रेमिका से​ मिलने पहुंचा था। बताया गया कि इसी गांव में युवक का ए​क रिश्तेदार भी रहता है, जिसके लगातार आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच युवक और युवती में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गया।धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने चोरी-छिपे मिलना भी शुरू कर दिया। प्रेम संबंधों की जानकारी युवती के परिजनों को भी हो गई। युवती के परिजन सोमवार की शाम को खेत पर गए थे। इसी दौरान युवती ने युवक को घर पर बुला लिया। प्रेमिका के बुलावे पर युवक अपने साथी के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंच गया।इसके बाद युवती परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी और घर में बंद कर लिया, लेकिन युवती ने कहा कि वह उससे प्यार करती है और निकाह भी उसी से करेगी। युवती की बात सुनकर परिजन दंग रह गए। युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों को जानकारी दी। देर रात युवती के परिजन गांव आ गए और दोनों का निकाह करा दिया

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button