मनोरंजन
*✍️प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए आज से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानिए अन्तिम तिथि और आवेदन से जुड़े सारी जानकारी…!!!*

RGHNEWS इंदौर। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) भोपाल द्वारा पुलिस भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज (शनिवार) से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आगामी 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, भरे गए आवेदन पत्रों में आगामी 04 फरवरी तक संशोधन किया जा सकेगा।
जनसम्पर्क उपसंचालक डा. आरआर पटेल ने बताया कि एमपीपीईबी के माध्यम से मप्र पुलिस विभाग में कांस्टेबल (रेडियो) और कांस्टेबल (जीडी) के कुल 4000 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Follow Us