मनोरंजन

*✍️पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 4 हजार पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन, जाने पूरी जानकारी…!!!*

RGHNEWS मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चार हजार कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने निकाली हैं।

प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए दसवीं पास और आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के दसवीं पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जबकि, एसटी वर्ग के 8वीं पास अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन योग्य हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की न्युनतम आयुसीमा 18 से लेकर 33 साल मांगी गई है।

इन विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढें। इसके अलावा, किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button