राजनीतिक

*✍️धान खरीदी को लेकर भाजपा का प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी धरना प्रदर्शन✍️*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा धान खरीदी को लेकर किसानो के साथ वह लाठीचार्ज व टोकन के बावजूद धान खरीदी नहीं करने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी धरना प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में आज रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी रामनिवास चौक पर धरना प्रदर्शन किया, जिले के सभी बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार को कोसा, और कहा कि कांग्रेस के नेता बदले की भावना से कार्य कर रही है
ओपी चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 1लाभ 35 हजार किसानो ने अपना धान नहीं भेज पाए हैं। सरकार के डाटा अनुसार 2 लाख 90 हजार हेक्टेयर के धान की खरीदी नहीं हुई है। हमारी सरकार से मांग है कि धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जाए, प्रदेश की कांग्रेसी शासन विनाश काले विपरीत बुद्धि की तरह कार्य कर रही है जो प्रदेश के किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए अच्छा नहीं है। पिछले 2 वर्ष की बोनस पर प्रदेश सरकार बात तक नहीं कर रही है। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा के सभी बड़े नेताओं की उपस्थिति रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button