*✍️दो लोगों के झगड़े में एक युवक को बोलना पड़ गया भारी,आरोपी बल्लू ने जान से मारने की दी धमकी…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो लोगों के झगड़े में युवक को बोलना भारी पड़ गया। एक आरोपी ने अगले दिन बीच-बचाव करने वाले युवक की ही लाठी और पाइप से बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद देर रात घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण पहले तो युवक चुप रहा फिर अपने भाई के साथ सिविल लांइस थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। युवक ने झगड़ा होते देख बीच-बचाव किया था।पिटाई से चोट लगने के कारण युवक घर पर था, तो फिर दी धमकी
पिटाई के चलते बल्लू के हाथ और कमर पर चोटें आई हैं। इसके कारण वह घर में ही आराम कर रहा था। इसी दौरान अगले दिन देर रात करीब 10 बजे आरोपी बल्लू के घर पहुंच गया और बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसके चलते बल्लू डर गया। 15 जनवरी को बल्लू का छोटा भाई नरेंद्र पहुंचा तो उसे सारी जानकारी दी। इसके बाद उसी के साथ थाने जाकर FIR कराई।