खेल
*✍️देशभर में खुशी की लहर….नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड…*

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबला जीत लिया है। शुरु से लेकर अंत तक कोई भी प्रतियोगी उनके करीब नहीं पहुंचा। पूरे मुकाबले में नीरज टॉप पर रहे। भाला फेंक में देश को मेडल दिलाया हैं। नीरज चोपड़ा का तीसरा प्रयास में थ्रो ज्यादा दूर नहीं गया, वह 76.79 मीटर दूर ही भाला फेंक पाए थे। नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर रहा, इस लिहाज से वह पहले स्थान पर रहे। उन्होंने ये मुकाम अपने पहले प्रयास में हासिल किया था।



