छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️देर रात ड्यूटी करके घर लौट रहे ASI को तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर,पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत…*

RGHNEWS नही थम रहे है सड़क दुर्घटनायें मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से एक दुखत घटना सामने आई है जहाँ रात्रि गस्त से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। मृतक एएसआई का नाम देवनाथ वर्मा 45 वर्ष था, जो पलारी थाने में पदस्थ थे। बीती रात एएसआई देवनाथ वर्मा रात्रि गस्त पर थे। आज सुबह तड़के चार बजे ड्यूटी कर वो अपने घर लौट रहे थे, तभी रायपुर सकरी बाईपास के पास तेज रफतार वाहन ने ठोकर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एएसआई की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।