*✍️दिल दहला देने वाली वारदात आर्थिक तंगी से परेशान एक सब्जी विक्रेता ने बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी…*

RGHNEWS जयपुर. राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां आर्थिक तंगी से परेशान एक सब्जी विक्रेता ने बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. वारदात की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य मौके के हालात और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिर्राज ने पहले दोनों बच्चों और पत्नी की हत्या की. उसके बाद वह खुद फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. प्रारंभिक पड़ताल में वारदात का कारण आर्थिक तंगी सामने आया है. पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर वहां से साक्ष्य उठाये हैं. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.