मनोरंजन

*✍️तीन बच्‍चों की मां भागी सातवीं कक्षा के छात्र के साथ,दोनो एक दूसरे के साथ थे…*

RGHNEWS उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्‍चों की मां सातवीं कक्षा के छात्र के साथ फरार हो गई। लड़के के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। अब पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए सातवीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है

मिली जानकारी के अनुसार छात्र की उम्र मात्र 14 वर्ष है। गांववालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्‍बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे। लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे। 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया।काफी खोज करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्‍होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button