*✍️ड्रग्स मामले मे NCB अब भी छानबीन कर रही है, होटल मे छापेमारी के बाद फिर पकड़ाये एक्टर…*

RGHNEWS नई दिल्लीः ड्रग मामले में एनसीबी बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड (Tollywood) से जुड़े स्टार्स की छानबीन कर रही है. इस मामले से जुड़े ताजा घटनाक्रम में रविवार 3 जनवरी को एनसीबी ने मीरा रोड पर एक होटल में छापेमारी की और एक टॉलीवुड एक्ट्रेस को पकड़ा था. टॉलीवुड एक्ट्रेस के पास से एनसीबी की टीम ने एमडी ड्रग्स बरामद किए थे. इस मामले में NCB ने आज सईद को NCB ऑफिस आने का सम्मन भेजा है. सईद मीरा रोड के एक होटल से भागने में कामयाब हो गया था. ये जानकारी हमें सूत्रों के हवाले से मिली है.
एनसीबी ने की थी चांद मोहम्मद की गिरफ्तारी
एक्ट्रेस के अलावा एनसीबी ने अपनी तफ्तीश में 27 साल चांद के ड्रग पेडलर चांद मोहम्मद को गिरफ्तार किया. बांद्रा से पकड़े गए चांद मुहम्मद को आज NCB कोर्ट में पेश करेगी. चांद मोहम्मद के पास से 400 ग्राम MD मिला था, जिसकी बाजार में कीमत करीब 10 लाख है.
टॉलीवुड एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर सस्पेंस
NCB सूत्रों के मुताबिक टॉलीवुड एक्ट्रेस को हिरासत में लिया गया है. अब तक उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस वजह से अभी उन्हें कोर्ट के सामने पेश नहीं किया जाएगा.