मनोरंजन

*✍️डॉक्टर के घर मे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़,दवाइयां भी बरामद…*

RGHNEWS बिहार शरीफ के कागजी मोहल्ला में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मकान के दूसरे तल्ले पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। वहां से मिले आपत्तिजनक सामानों को जब्त कर लिया गया है। मकान मालिक ही इस धंधे का संचालक है। वह खुद को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव व मेडिकल सप्लायर बताता है।पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मकान के दूसरे तल्ले को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुमार ने आसपास के लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अपने मकान के बाद डॉ. उमेश का नेम प्‍लेट लगा रखा था। पुलिस ने मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत दो मंजिला मकान को सील करने की कार्यवाही की। पुलिस के मुताबिक उमेश कुमार वर्षों से मोहल्ले में जिस्‍मफरोशी का कारोबार चला रहा था। मकान से पुलिस को सेक्स वर्धक दवाइयां, ग्राहकों के फोन नंबर की सूची सहित कई अन्‍य  आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। ग्राहकों की सूची में कई सफेदपोशों के नंबर मिले हैं। संचालक के मकान में पांच दरवाजे थे। पुलिस की भनक पाते ही उस वक्‍त मकान में मौजूद कई लोग फरार हो गए।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button