मनोरंजन

*✍️डाकघरों में आज से होगी मखाना और आचार की बिक्री,होम डिलीवरी की भी है व्यवस्था…*

RGHNEWS पटना: अब तक आप डाकघर अपने प्रियजनों और दफ्तर तक संदेश पहुंचाने के लिए जाते रहे हैं. लेकिन अब आप अगर कुछ अच्छा खाने के मूड में हों या दोस्तों के साथ मस्ती करने का मन कर रहा हो, तब भी आप बिहार के डाकघरों का रुख कर सकते हैं. ये सुनकर आपको थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ये एकदम सच है दरअसल, बिहार डाक परिमंडल और मिथिला नेचुरल्स के बीच एक समझौते हुआ है,इस सुविधा के शुरू होने के बाद बिहार डाक परिमंडल के सभी प्रधान डाकघरों और उपडाकघरों में मखाना से बना खीर, माखना इंस्टेंट मिल्क शेक, माखना लाबा के साथ-साथ डब्बा बंद कटहल, मिर्ची, लहसुन, आंवला और इमली का अचार बिकने लगेंगे.

डाकघर और मिथिला नेचुरल्स डाकिया के ज़रिए खाद्य सामग्री घर तक पहुंचाने की भी सुविधा दे रहा है. इतना ही नहीं ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button