मनोरंजन

*✍️जोमेटो मामले मे आया नया ट्विस्ट अब डिलीवरी बॉय ने कही अपनी बात तो ट्विटर पर छिड़ी बहस,जाने इस मामले मे क्या कहना है जोमेटो का…*

RGHNEWS कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला पर हमला करने के आरोप में फूड डिलीवरी एप जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय को बीते दिन गिरफ्तार किया गया. लेकिन अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट आया है. डिलीवरी ब्वॉय कामराज ने पूरे हादसे का अपना वर्जन दिया है, जिसमें उसने दावा किया है कि युवती ने खुद ही अपने आप को चोट पहुंचाई है.

दरअसल, एक कंटेंट क्रिएटर हितेशा चंद्रानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आरोप लगाया था कि जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय ने चेहरे पर पंच मारा था. जिसके बाद इस मसले पर काफी विवाद हुआ.

अब डिलीवरी ब्वॉय कामराज ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा है कि जब वो महिला के घर पहुंचा, तो वह पेमेंट लेने के इंतजार में खड़े थे.

मैंने पहले उनसे माफी मांगी, क्योंकि जाम के कारण डिलीवरी कुछ लेट हुई थी. लेकिन, वो लगातार मुझसे लेट आने को लेकर झगड़ा करती रहीं.

डिलीवरी ब्वॉय के मुताबिक, युवती ने उसे पैसे देने से इनकार किया तो कंपनी ने खाना वापस लाने को कहा. लेकिन, लड़की ने खाना वापस नहीं दिया. इसी दौरान उसने जब चप्पल से मारने की कोशिश की तो जब वह खुद को बचा रहा था, तब लड़की का हाथ खुद ही उसके मुंह पर लगा और रिंग से चोट लग गई.

डिलीवरी ब्वॉय के बयान के बाद छिड़ी बहस
डिलीवरी ब्वॉय के इस वर्जन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिर विवाद हुआ है. यूथ अगेंस्ट रेप की ओर से ट्वीट किया गया है कि जोमेटो ने बिना डिलीवरी ब्वॉय की बात सुने उसपर एक्शन लिया है, ऐसे में ये पूरी प्रक्रिया सच से परे हैं.

जिसके बाद जोमेटो ने जवाब दिया है कि हम अपने डिलीवरी पार्टनर के साथ टच में हैं, उसे सिर्फ पुलिस इन्वेस्टिगेशन तक के लिए ही सस्पेंड किया गया है. जोमेटो का कहना है कि वो लगातार उसकी मदद कर रहे हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button