मनोरंजन

*✍️जॉब के नाम पर 40 हजार में बेची जाती थीं लड़कियां,शातिराना अंदाज से फ्लाइट मे लड़कियों की तस्करी…*

RGHNEWS रांची पुलिस के द्वारा गुरुवार को रांची एयरपोर्ट से पूनम बारला नामक एक महिला को 7 लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया था. सभी बच्चियां खूंटी जिले की हैं, जिन्हें काम दिलाने के नाम पर हवाई जहाज से दिल्ली ले जाय जा रहा था. इन सभी लड़कियों को पूनम अपने साथ ले जा रही थी. आरोपी ने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है उसके मुताबिक, वह पिछले 8 साल से इस धंधे में है और दिल्ली में बाकायदा उसकी ऑफिस भी है. उसकी प्लेसमेंट एजेंसी का नाम पुनम प्लेसमेन्ट सर्विस है. पूछताछ में पूनम ने बताया कि हर लड़की की एवज में उसे 40 हज़ार रुपए बतौर कमीशन के रूप में मिलते थे और अब तक उसने 500 से ज्यादा लड़कियों की तस्करी कर अपने साथ दिल्ली ले गई है,

फ्लाइट से कर रहे तस्करी

वर्तमान में कोविड संक्रमण कर कारण ट्रेनों की संख्या भी कम है और ऊपर से वर्तमान में प्लेटफॉर्म पर पहले ज्यादा सख्ती है. इसे देखते हुए तस्‍करों को प्‍लेन का सफर ज्यादा मुफीद नज़र आ रहा है. वे हवाई जहाज के जरिए ही मानव तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि ट्रेनों में फ्लाइट के मुकाबले ज्यादा समय लगता है और प्लेटफॉर्म पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर इन दिनों सख्ती भी ज्यादा है, जिसे देखते हुए ह्यूमन ट्रैफ़िकर हवाई जहाज का रुख कर रहे है जो एक नया ट्रेंड है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button