मनोरंजन

*✍️जाने आखिर लड़किया किन खूबियो वाले पुरुषों पर होती है फिदा….हर व्यक्ति में होनी चाहियें ये खूबियां….*

आप दिखने में बहुत अच्छे हैं, अच्छा सेन्स ऑफ़ ह्यूमर भी है। नौकरी भी अच्छी है। फिर भी सिंगल हैं। आखिर क्यों? क्या कारण है कि कोई भी लड़की आपकी तरफ आकर्षित नहीं हुई। क्या आपने इस बारे में सोचा है। अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं क्यों इतनी खूबियाँ होने के बावजूद आप लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाते हैं।

आपको बता दें कि लड़कियां जेंटलमैंन लड़कों को पसंद करती हैं। आइये जानते हैं कि वह क्या खूबी है जो एक जेंटलमैंन लड़के में होनी चाहिए।

1- बोलचाल की सभ्य आदत

love couple

लडकियां उन लड़कों को पसंद करती हैं जो लड़के आराम से, बहुत ही सभ्य और सरल तरीके से बात करते हैं। गला फाड़कर हसने, ताली बजाने और भद्दे चुटकुले सुनाने वाले, दूसरों को डराकर खुद को फन्ने खां समझने वाले लड़कों को लड़कियां घास नहीं डालती है। अगर आपमें यह आदत है तो अभी इस आदत को बदलना शुरू करें।

2- गाली बिल्कुल न दें

सभ्य लड़कों की आदत होती है कि वह मीठा बोलते हैं। वह किसी को गाली नहीं देते है। सबका सम्मान करते हैं। छोटे-बड़े, उंच-नीच सबकी वह इज्जत करते हैं। जेंटलमैंन लड़के में यह गुण पाये जाते हैं। अगर आप बात-बात में गाली देते हैं तो इस आदत को बदल डालिए।

3- केयरिंग बने

girlfriend boyfriend

लड़कियां उन लड़कों को नहीं पसंद करती है जो केवल अपनी फ़िक्र करते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को चाहती हैं जो उनकी भी फ़िक्र करें। जो लड़के दूसरों की फ़िक्र करते हैं लड़कियां उन्हें अपना दिल दे बैठती है। जेंटलमैंन पुरुष में यह क्वालिटी होती है।

4- बेवजह लड़कियों को न छुएँ

लड़कियां छाहती है कि फिजिकली वह सुरक्षित रहें। जो लड़के लड़कियों को बात बात पर टच करते हैं ऐसे लड़कों को लड़कियां छिछोरा मानती है। यह जेंटलमैंन की निशानी नहीं होती है। इसलिए अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो जितना हो सके उसे कम छुएं।

5- उनकी भी सुने

Girl Upset Boyfriend

लड़कियां चाहती है जो भी लड़का उनके प्यार में हो वह उनकी बातों पर ध्यान दे।  वह जो कहें लड़का उन बातों को समझें, उन्हें माने और उस पर अपनी राय दें। बिना जल्दबाजी में लड़कियों की बातों की सुनने की आदत डालें।

6- गन्दी आदतों को सुधारें

आपमें जो भी गन्दी आदत है अगर आप उन्हें जानते हैं तो उन्हें बदल डालें। जैसे छींकते या खांसते समय मुंह पर हाथ न रखना, कहीं भी थूक देना। यह सब लड़कियों को नहीं पसंद होता है। आप छोटी से छोटी बातों को ध्यान में रखें और सभ्य पुरुष की तरह व्यवहार करें।

7- ज्यादा तारीफ न करें

relationship pics

लड़कियां चाहती है कि लड़के उनकी तारीफ करें। लेकिन हर दम बिना किसी कारण के लड़कियां तारीफ़ पाना भी पसंद नहीं करती है। वे इसे मक्खन लगाना समझती है। इसलिए बेलाग लड़कियों की तारीफ न करें।

8- लड़कियों के आगे पीछे न घूमें

लडकियां उन लड़कों से दूर भागती हैं जो चेपू टाइप के होते हैं मतलब जो उनसे हमेशा चिकपे रहते हैं जहाँ वे जाती हैं उनके पीछे-पीछे लगे रहते हैं। लड़कियां पर्सनल स्पेस में रहना पसंद करती हैं। वह नहीं चाहती हैं कि कोई लड़का उनके आगे-पीछे घूमता रहे। लड़कियां ऐसे लड्कों को पसंद करती है जिसे अपना आत्मसम्मान प्यारा हो।

9- सम्मान करें

सबसे जरूरी और महत्पूर्ण चीज होती है कि लड़कियां चाहती है कि लड़का उनका सम्मान करें। आप उनके साथ सभ्य भाषा का प्रयोग करें। उनके सामने इज्जत के साथ पेश आयें। यह जेंटलमैंन की निशानी होती है।

Tips for Happy, Long-Lasting Relationships

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button