*✍️जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत तो 1 की हालत गंभीर....लापरवाही बरतने पर आबकारी विभाग को किया गया निलंबित....* – RGH NEWS
देश

*✍️जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत तो 1 की हालत गंभीर….लापरवाही बरतने पर आबकारी विभाग को किया गया निलंबित….*

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी विभाग के निरीक्षक नरेंद्र डामोर को निलंबित किया गया है. साथ ही पुलिस और प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुट गया है. रात में ही जिला प्रशासन ने अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके घर को ढहा दिया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहरीली शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत शनिवार को हो चुकी थी, जबकि दो की मौत रविवार को हुई है. मरने वालों में से श्यामलाल मेघवाल (41), घनश्याम सिंह मोगिया (35) एवं मनोहर बागरी (35) का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि इनकी मौत शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से.

उन्होंने बताया कि ये तीनों खखराई गांव के रहने वाले थे.

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

वहीं, जिले के कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि गांव खखराई की घटना के बाद निरीक्षक नरेंद्र डामर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही उस घटना में आगे की कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा, ‘इस घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने मल्हारगढ़ एसडीएम को अवैध रूप से शराब बेचने वालों के घर तोड़ने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले अन्य लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है. उसके लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग टीम बना दी गई है. जिस भी क्षेत्र में अवैध शराब बिकती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button