*✍️छुट्टी दे दीजिये सर, नहीं तो बीबी डांटेगी”……बीबी से डरकर अर्जी लिखने वाला कांस्टेबल ….ये था पूरा मामला !!!*

RGHNEWS भोपाल साले की शादी है, छुट्टी दे दीजिये सर, नहीं तो बीबी डांटेगी”....बीबी के डर से खौफजदा कांस्टेबल सस्पेंड हो गया है। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है. यहां दिलीप नाम के पुलिस कांस्टेबल ने छुट्टी मांगी, इसके लिए प्रार्थना पत्र जमा कराया. जब उसकी एप्लिकेशन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पढ़ा तो वे हैरान रह गए.
इस कांस्टेबल ने लिखा था कि वो पत्नी के डर से छुट्टी मांग रहा है. उसके साले की शादी है. अगर उसे छुट्टी नहीं मिली तो उसकी बीवी उसे नहीं छोड़ेगी. उसने धमकी दी है कि इसका परिणाम सही नहीं होगा.बहरहाल, अफसरों ने इसे कांस्टेबल की अनुशासनहीनता मानते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया है.बता दें कि दिलीप ने 11 दिसंबर से पांच दिन की छुट्टी मांगी थी. दिलीप को छुट्टी नहीं मिली है. अधिकारियों का कहना है कि दिलीप पहले ही 90 दिन से ज्यादा की छुट्टी ले चुका है. इसलिए उसे बार-बार छुट्टी नहीं दी जा सकती.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल ने विशेष कोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी से मिली धमकी का जिक्र किया है। इस नोट में कॉन्स्टेबल ने लिखा है, ‘प्रार्थी की पत्नी का स्पष्ट कहना है कि अगर भाई की शादी में नहीं आए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।’