छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर पीएल पुनिया का बड़ा बयान……जाने क्या कहा….*

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के 15 विधायक दिल्ली दौरे पर रवाना हुए हैं। खबर है कि कुछ और विधायक दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली दौरे पर गए कांग्रेस विधायकों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ दौरे के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित करेंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि वे लखनऊ दौरे पर हैं और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए फिलहाल कांग्रेस विधायकों से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है



