*✍️छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने दिया ये बड़ा बयान…पढ़े पूरी खबर विस्तार से…!!!*

RGHNEWS रायपुर छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बड़ा बयान आया है। राज्य सरकार ने बताया है कि 655 पदों पर आरक्षकों की भर्ती की पक्रिया चल चल रही है। राज्य सरकार ने बताया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक भर्ती की प्रक्रिया प्रचलन में है। एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया है कि 2018 में 655 पदों पर वैकेंसी निकली थी, जिसके लिए 1,27,402 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदकों से 4,11,24, 600 रुपये शुल्क किया गया था। गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस भर्ती के लिए 5 स्पर्धाएं होगी, जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ होती है। इसी के जरिये भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होती है
आरक्षक भर्ती को लेकर संभाग स्तर पर चयन समिति गठित कर दी गयी है। रायपुर संभाग के लिए रायपुर एसएसपी अजय कुमार यादव चेयरमैन होंगे, वहीं गोवर्धन राम सीएएफ कमांडेंट, धमतरी एएसपी मनीषा ठाकुर सदस्य होंगे।