मनोरंजन

*✍️घर के अंदर ही नही बल्कि बाहर भी वास्तु शास्त्र का रखे ध्यान,घर के सामने इन चीजो का होना माना जाता है अशुभ….*

RGHNEWS वास्तु शास्त्र कहता है कि वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और ये वास्तु दोष आपके घर के बाहर भी हो सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि आपके घर के सामने कौन सी चीजें होने पर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है

मुख्य द्वार के बाहर गंदा पानी नहीं जमा होना चाहिए. मेन गेट से घर में पॉजिटिव एनर्जी की एंट्री होती हैं. मां लक्ष्मी भी मुख्य दरवाजे से ही घर में प्रवेश करती हैं. इसलिए घर के मेन गेट के बाहर गंदा पानी नहीं जमा होना चाहिए. गंदा पानी घर की पश्चिम दिशा में भी नहीं जमा होना चाहिए.

घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने कांटेदार पौधों का होना भी बहुत अशुभ है. मान्यता है कि इनके होने से परिवार के सदस्यों में मतभेद पैदा होता है.

घर के सामने डस्टबिन, कूढ़े का ढेर नहीं होना चाहिए. यह धन हानि के लिए जिम्मेदार होता है. इसकी वजह से मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने में बाधा आती है.

घर के आगे बेल का पौधा नहीं लगाना चाहिए. यह एक बड़ा वास्तु दोष है. इससे आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ती है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button