मनोरंजन

*✍️गिफ्ट लेने की लत ने लड़के को बना दिया रोमियो…एक-दो नहीं बल्कि 35 गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था मजे….फिर हुआ कुछ ऐसा की रोमियो पहुँचा जेल…*

RGHNEWS जापान में एक शख्स ने एक के बाद एक 35 गर्लफ्रेंड बनाई और ऐसा करने की उसे इसकी लत लग गई। लोग एक गर्लफ्रेंड के नखरे नहीं उठा पाते और जरा सोचिए तब क्या होगा जब एक इंसान 35 गर्लफ्रेंड बनाने के बाद भी 36वीं गर्लफ्रेंड के बारे में सोच रहा हो। मियागावा ने सभी 35 लड़कियों से वादा किया था कि वह उनसे शादी करेगा, यह शख्स अब जापानी रोमियो के नाम से मशहूर हो रहा है। शख्स ने सभी महिलाओं को अपना बर्थडे अलग-अलग दिन बताया था, इस केस का खुलासा भी काफी दिलचस्प तरीके से हुआ है। शख्स को उसकी पहली गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट दिए थे, जिसके बाद उसे गिफ्ट लेने का शौक चढ़ गया और उसने इसके लिए नई-नई लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाना शुरू किया और 35 गर्लफ्रेंड बना डालीं।खास बात यह भी है कि उसने कभी भी अपनी किसी पुरानी गर्लफ्रेंड को नहीं छोड़ा, वो सबको एक साथ डेट करता रहा., ऐसा उसने सिर्फ गिफ्ट लेने के लिए किया, लेकिन इस बीच उसकी एक गलती उस पर भारी पड़ गई। दरअसल ,यह शख्स एक पार्ट टाइम वर्कर है, वह घर-घर जाकर सामान बेचता है। शख्स इन सभी लड़कियों से मार्केटिंग कंपनी के माध्यम से ही मिला था।शख्स ने एक गर्लफेंड को बताया कि उसका बर्थडे 22 फरवरी को है, जबकि दूसरी को बताया कि उसका बर्थडे जुलाई में है, इसके अलावा उसने तीसरी को बताया कि उसका बर्थडे अप्रैल में है, जबकि उसका बर्थडे असल में 14 नवंबर को होता है, उसने सिर्फ मंहगे गिफ्ट लेने के लिए ऐसा किया। इसका खुलासा तब हुआ जब उसकी 35 गर्लफ्रेंड्स में से एक को उस पर शक हो गया और उसने पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button