*✍️गर्लफ्रेंड का रौद्र रूप.....बॉयफ्रेंड की शादी कही और फिक्स होने से नाराज गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को नहलाया एसिड से...जाने क्या है पूरा मामला...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️गर्लफ्रेंड का रौद्र रूप…..बॉयफ्रेंड की शादी कही और फिक्स होने से नाराज गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को नहलाया एसिड से…जाने क्या है पूरा मामला…*

RGHNEWS यूपी के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के ऊपर एसिड अटैक कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन ज्यादा झुसले होने की वजह से उसकी मौत हो गई.आरोपी लड़की अपने बॉयफ्रेंड की शादी कहीं और फिक्स होने की वजह से काफी गुस्से में थी. ये घटना आगरा के हरीपर्वत इलाके में गुरुवार को हुई.बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने अपने कमरे का पंखा सही करवाने के बहाने लड़के को पहले तो अपने घर बुलाया और फिर एसिड से भरी बोतल उसके ऊपर उड़ेल दी.

एसिड गिरते ही लड़का बुरी तरह से तड़पने लगा. हर तरफ हंगामा मच गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं युवती भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गई है. उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि आरोपी लड़की फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. झुलसे होने की वजह से उसका इलाज कराया जा रहा है. लेकिन उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button