मनोरंजन

*✍️खेत में कूड़ा डालने जा रही नाबालिग लड़की को दो युवकों ने दबोचा और घसीटकर खेत में ले जाकर किया रेप,लड़की के साथ मारपीट भी किया,मामला दर्ज….*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के इटावा में एक नाबालिग लड़की से रेप  का मामला सामने आया है. लवेदी थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि यह वारदात सोमवार की शाम की है. ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी पालतू पशुओं के स्थान की सफाई करने के बाद उसका घूरा (कूड़ा) डालने के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित अपने खेत पर गयी थी. वो घूरा डालकर वापस घर लौट रही थी तभी पहले से घात लगाए दो युवकों- मुलू और शिवम ने उसे पीछे से दबोच लिया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी किशोरी के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटकर पास के खेतों में ले गए. यहां मूलू ने जान से मारने की धमकी देकर लडकी के साथ गलत काम किया जबकि उसका साथी शिवम पास में खड़ा होकर निगरानी करता रहा.

घटना के बाद पीड़िता रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई. किशोरी को लेकर उसके परिजन लवेदी थाना पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों के विरुद्ध तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है. जल्द ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button