*✍️खतरनाक! दो महीने तक बोत्तल मे फसा रहा युवक का प्राइवेट पार्ट...सड़ने और बदबू आने पर गया डॉक्टर के पास...डॉक्टर भी हैरान....* – RGH NEWS
देश

*✍️खतरनाक! दो महीने तक बोत्तल मे फसा रहा युवक का प्राइवेट पार्ट…सड़ने और बदबू आने पर गया डॉक्टर के पास…डॉक्टर भी हैरान….*

नई दिल्ली: ‘सेक्सुअल प्लेजर’ के चक्कर में एक शख्स की अजीबोगरीब हरकत ने उसे ऐसी मुसीबत में डाल दिया कि वह किसी को बता भी नहीं पाया. दो महीने तक वह बात को छुपाता रहा लेकिन जब उसका प्राइवेट सड़ने लगा तब वह डॉक्टर के पास पहुंचा. डॉक्टर भी उसकी हालत देख हैरान रह गए. आखिरकार सर्जरी करनी पड़ी.

मामला नेपाल (Nepal) का है. यहां के एक 45 वर्षीय शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक की बोतल में फंसा लिया (Private Part Stuck in Plastic Bottle). ऐसा करते समय उसे इस बात का अहसास भी नहीं था कि वो कितनी बड़ी मुसीबत में फंसने जा रहा है. काफी प्रयास के बाद भी जब वह बोतल से प्राइवेट पार्ट नहीं निकाल सका तो उसने और बड़ी गलती कर दी. बोतल को तो काटकर अलग कर दिया लेकिन बोतल पर ढक्कन कसने वाला ऊपरी हिस्सा फंसा ही रह गया.

युवक ने शर्मिंदगी के चलते लोगों को अपनी हरकत और हो रही दिक्कत के बारे में नहीं बताया. दो महीने तक वह इसी हालत में घूमता रहा और समस्या बढ़ती रही. इस हरकत के चलते शख्स का प्राइवेट पार्ट सड़ने लगा और बदबू आने लगी. इससे उसकी जान पर बन आई तब जाकर वो डॉक्टर के पास पहुंचा. डॉक्टर अपने आप में इस अजीबोगरीब केस को देखकर हैरान रह गए.

रिपोर्ट के मुताबिक कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के डॉक्टरों ने कहा, बोतल के ऊपरी हिस्से में फंसे होने की वजह से शख्स के प्राइवेट पार्ट में ब्लड सर्कुलेशन कम हो गया. जिस वजह से सूजन बढ़ती गई और धीरे-धीरे उसका प्राइवेट पार्ट सड़ने लगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button