खेल

*✍️कौन बनेगा करोड़पति 13’ मे आज के एपिसोड में पूछे गए है कुल15 सवाल, जानिए आप कितनों के दे पाएंगे सही जवाब….*

नई दिल्लीः क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13) आज का एपिसोड भी काफी मजेदार रहा, जहां महाराष्ट्र के चिराग मांडोत ने 6 लाख 40 हजार जीतकर बीच में ही गेम को छोड़ दिया, जबकि महाराष्ट्र के पुणे की रहने वालीं रश्मि राजेंद्र कदम 12 लाख 50 हजार जीतीं. रश्मि राजेंद्र कदम 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं जानती थीं, इसलिए उन्होंने गेम को क्विट करना उचित समझा. रश्मि राजेंद्र कदम के बाद अब हॉट सीट पर कोलकाता की दिव्या सहाय पहुंच चुकी हैं और 7 अक्टूबर को उनसे उनका पहला सवाल पूछा जाएगा.बता दें, 

तो आइए, डालते हैं आज के एपिसोड में पूछे गए 15 सवालों के जवाब पर नजर…

सवाल: किस भारतीय फिल्म निर्माण कंपनी ने, अपने परिवार के जहाज निर्माण की विरासत के सम्मान में, अपने लोगों में एक जहाज का चित्र रखा था?
जवाब: वाडिया मूवीटोन

 

सवाल: एक उपकरण के रूप में चॉपस्टिक्स का प्राथमिक कार्य क्या होता है?
जवाब: भोजन करने में इस्तेमाल होना

 

सवाल: कौन सा शब्द कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत इस फिल्म के शीर्षक को पूरा करेगा: “पति, पत्नी और _______”?
जवाब: वो

 

सवाल: इनमें से क्या एक स्मार्टफोन को अनलॉक करने का फीचर नहीं है?
जवाब: डीएनए रिकग्निशन

 

सवाल: इनमें से किस नाम का अर्थ ‘चंद्रमा’ है?
जवाब: इंदु

सवाल: ऑडियो क्लिप को सुनकर इस अभिनेत्री को पहचानिए? (Audio Question)
जवाब: दीपिका पादुकोण

 

सवाल: इनमें के किस स्थान पर आप समुद्र तट पर सैर नहीं कर पाएंगे?
जवाब: उमरखेड

 

सवाल: इस प्रकार की छवि का उपयोग करके किए जाने वाले मनोवैज्ञानिक परीक्षण की यह विधि क्या कहलाती है?
जवाब: रोशार्क टेस्ट

 

सवाल: इनमें से कौन सा नाम इस फिल्म का शीर्षक है? (Video Question)
जवाब: साइना

 

सवाल: इनमें से कौन सा पक्षी अपनी आंखों के सॉकेट के अंदर अपनी आंखों को घुमा नहीं सकता है?
जवाब: उल्लू

 

सवाल: पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण और रुक्मिणी के किस पुत्र का अपहरण कर समुंद्र में फेंक दिया गया था जहां उन्हें एक बड़ी मछली ने निगल लिया था?
जवाब: प्रद्यम्न

 

सवाल: इनमें से कौन सा देश दुनिया में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है?
जवाब: ब्राजील

 

सवाल: राफेल उड़ाने के लिए दस्ते में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर कौन हैं?
जवाब: शिवांगी सिंह

 

सवाल: किस अमेरिका मिशनरी ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को बतौर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया, जिससे सावित्रीबाई फुले की पहचान भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में हुई?
जवाब: सिंथिया फरार

 

सवाल: सबसे लंबे समय तक लोकसभा अध्यक्ष पद संभालने वाले नेता कौन हैं?
जवाब: बलराम जाखड़

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button