*✍️कोतवाली थाना प्रभारी S.N सिंह को मिली बड़ी सफलता 12 बोर की बंदूक बनाते युवक पकड़ाया, पढ़ें पूरी खबर ✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कोतवाली थाना प्रभारी S.N सिंह को मिली बड़ी सफलता 12 बोर की बंदूक बनाते युवक पकड़ाया, पढ़ें पूरी खबर ✍️*

 

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। मोहम्मद आरिफ पेशे से ड्राइवर 12 बोर की बंदूक बनाते पकड़ाया। आरोपी के पास से एक 12 बोर की बंदूक, एक देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस के साथ हथियार बनाने के सामान जप्त किया गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर है, इसने बताया कि ड्राइवरी के दौरान कई ऐसे प्रदेश है जहां लूटपाट की घटना होती है,इसे मैं अपनी सुरक्षा के लिए रखा था।

 

मोहम्मद आरिफ को रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने 12 बोर की बंदूक बनाते रंगे हाथों पकड़ा है,और इससे गहन पूछताछ की जा रही है। मोहम्मद आरिफ मूल रूप से बिहार गया का निवासी है। रायगढ़ पुलिस बिहार गया से आपराधिक जानकारी मंगाने की बात कही है। मोहम्मद आरिफ का लोकल कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button