*✍️कोचिंग सेंटर में हुआ मुलाकात फिर दोस्ती के बाद बदल गया प्यार में, और लड़का आने लगा मिलने बिलासपुर, और बनाया शारीरिक संबंध जब पहुंची बात शादी तक तो ऐसा खुला पोल पढ़ें पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी छत्तीसगढ़ वन विभाग के ट्रेनी SDO मानवेंद्र मारकंडे पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सरकंडा थाने में केस भी दर्ज करवा दिया है। पुलिस को बताया है कि मानवेंद्र ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर नौकरी लग गई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
मानवेंद्र मारकंडे और युवती दोनों भिलाई के रहने वाले हैं। 3 साल पहले परीक्षा की तैयारी करते समय दोनों की कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई। इस बीच लड़की बिलासपुर आ गई और किराए के मकान में रहकर फॉरेस्ट एग्जाम की तैयारी करने लगी। आरोपी युवक बीच-बीच में लड़की से मुलाकात करने बिलासपुर उसके घर आता रहता था। यहीं उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि मानवेंद्र हमेशा उससे ये कहता रहता था कि वन विभाग में सिलेक्शन हो जाए तो फिर वे दोनों शादी करेंगे।