*✍️किसानों के केसीसी का पैसा राजपुर सोसायटी कर्मचारी पर हडपने का गंभीर आरोप....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️किसानों के केसीसी का पैसा राजपुर सोसायटी कर्मचारी पर हडपने का गंभीर आरोप….*

रायगढ़। जिले का सबसे विवादित सोसाइटी राजपुर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपुर सोसाइटी में कभी धान घोटाला तो कभी फर्जी धान पावती से धान खरीदी। अब इस सोसाइटी में फर्जी केसीसी का खेल जोरो पर चल रहा है। यहां पदस्थ पूर्व कर्मचारी एवं प्रबधक के बेटे द्वारा कई किसानों के फर्जी केसीसी बना कर किसानों को झूठ बोलकर पैसा अपने खाते में ट्रांसफर का मामला सामने आया है।
राजपुर सोसाइटी के पूर्व प्रबंधक विजय बेहरा के पुत्र अंकित बेहरा जो अभी वर्तमान में राजपुर सोसाइटी में कार्यरत है, पूर्व में पदस्थ लिपिक एवं ऑपरेटर के साथ मिलकर कई किसानों का फर्जी केसीसी बना दिया है। वहीं कई किसानों का केसीसी का पैसा फर्जी तरीके से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है। हालाकि बाद में किसानों की इसकी जानकारी होने पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज होने की बात पर इनके द्वारा संबंधित किसानों को पैसा वापस भी किया गया। इस पूरे खेल में राजपूत सोसाइटी के कर्मचारियों के साथ बैंक कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button