*✍️किशोरी के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश, किशोरी ने ट्रेन से कटकर दी जान. पुलिस पर गंभीर आरोप...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️किशोरी के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश, किशोरी ने ट्रेन से कटकर दी जान. पुलिस पर गंभीर आरोप…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना बलरई क्षेत्र अंतर्गत छेड़खानी से क्षुब्ध 17 वर्षीय किशोरी ने ट्रेन से आत्महत्या  कर ली है. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. किशोरी परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने छेड़खानी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. उधर, आत्महत्या के बाद इटावा की प्रभारी और औरैया की एसपी अपर्णा ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को घटनास्थल पर गहनता से अवलोकन किया. उन्होंने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है.

बता दें शुक्रवार दोपहर इटावा के बलरई इलाके में छेड़खानी का मामला दर्ज न किये जाने से खफा एक किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. सूत्रों के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश की थी. परिजनो का आरोप है कि शिकायत पर भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और इसी से आहत किशोरी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिशन शक्ति योजना की इटावा पुलिस खुलेआम धज्जियां उड़ाने में लगी हुई है. मामले में कहा गया है कि छेड़खानी ओर बलात्कार की कोशिश का मामला दर्ज ना किये जाने से खफा पीड़िता लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है.
बलरई थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह पर मामले को दबाने के साथ पीडिता और उनके परिजनो की बात को सुनने के बजाय थाने से भगाने का आरोप लग रहा है. पीड़िता के भाई के आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने गंदी-गंदी गालिया देकर यह कहकर धमकाया कि लड़की का मामला दर्ज कराने पर परिवार की बदनामी होगी.

एसएसपी ने बताया कि उनके द्वारा पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button