मनोरंजन

*✍️कंपनी का नियम-कानून तोड़ना कर्मचारी को पड़ा महंगा…..लेकिन, बाद में कंपनी को चार लाख का करना पड़ा भुगतान….जाने आखिर क्या है मामला….*

यह कहानी स्कॉटलैंड की है जहां एक कर्मचारी को कंपनी का नियम-कानून तोड़ना काफी महंगा पड़ गया। कंपनी ने कर्मचारी को तत्काल से प्रभाव से निकाल दिया। लेकिन, बाद में कंपनी को चार लाख का भुगतान भी करना पड़ा।

तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

घटना एडिनबर्ग की है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला कर्मचारी , जिसका नाम मालगोर्जाता क्रोलिक है उसे कंपनी से इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि वह शराब पीकर दफ्तर पहुंची थी। कंपनी नियम के मुताबिक, दफ्तर में आने से 9 घंटे पहले तक कर्मचारी शराब नहीं पी सकते हैं। लेकिन, उसने इस नियम तो ताक पर रख दिया और शराब पीकर ऑफिस पहुंच गई। डेली मेल के मुताबिक, महिला की शिफ्ट दो बजे से शुरू होने वाली थी। लेकिन, उसने सुबह पांच बजे शराब पी ली थी। जब वह ऑफिस पहुंची तो मुंह से गंध आ रही थी। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने शराब पीने की बात स्वीकार कर ली। महिला को तुरंत ऑफिस से निकाल दिया गया।

कोर्ट ने महिला के हक में सुनाया फैसला

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि महिला 11 साल से कंपनी में काम कर रही थी। कंपनी से निकाले जाने के बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कानून कार्रवाई में महिला की जीत हुई। कोर्ट ने उसके हक में फैसला सुनाया और कंपनी को पांच हजार यूरो यानी तकरीबन चार लाख 33 हजार रुपए भुगतान करने के आदेश दिए। कंपनी को मजबूरन महिला को ये रकम देनी पड़ी। फिलहाल ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button