मनोरंजन

*✍️ऑनलाइन से हुई दोस्ती और फिर बदल गया प्यार में, लड़का ने फिर बुलाए अपने घर और बनाया शारीरिक संबंध, और बात पहुंची शादी तक फिर लड़का हो गया नौ दो ग्यारह पढ़ें पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS  न्यूज़ प्रशांत तिवारी रायपुर लड़की को अपनी बातों में फंसाकर रेप की घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम लक्ष्मण मननंदे है। चंगोराभाटा इलाके में रहने वाला लक्ष्मण एक कंपनी में नौकरी भी करता है। इसी इलाके में रहने वाली एक लड़की से इसने इंस्टाग्राम सोशल साइट पर दोस्ती की। पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी उजागर नहीं की है। इंस्टाग्राम पर युवक लड़की की तस्वीरों को लाइक किया करता था। हमेशा उसकी तारीफ में कमेंट किया करता था। साल 2020 के जनवरी महीने में एक ही मुहल्ले में रहने की वजह से इंस्टाग्राम पर दोस्त बन चुके युवक और युवती का आमना-सामना बाजार में हो गया।

इसके बाद युवक लगातार इंस्टाग्राम पर ही उससे चैटिंग किया करता था। कुछ ही महीनों बाद युवक ने वॉट्सअप नंबर मांगा और लड़की से बातें करने लगा। युवक ने युवती से कहा कि वो उससे प्यार करता है शादी भी करना चाहता है। लड़के की बातों में आकर लड़की उससे मिलने लगी। बीते 10 अगस्त को युवक लड़की को अपने घर पर लेकर आ गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की ने इसके बाद शादी के लिए बात की तो युवक भाग निकला। अब उसका कोई अता-पता नहीं। युवती ने घर आकर सारी बात मां को बताई और परिवार के लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button