*✍️एक लड़की एक साथ थी चार ब्वायफ्रेंड के रिलेशन में,पिता को किसी लड़के ने भेजा लड़की की मैसेज, फोन रिकॉर्डिंग और चैटिंग के स्क्रीन शॉट्स..पिता के उडे होश फिर जो हुआ….*

RGHNEWS प्यार के भी अजीबो-गरीब किस्से होते हैं। एक ऐसा ही किस्सा अहमदाबाद में भी सामने आया है। जहां एक लड़की एक साथ चार ब्वायफ्रेंड से रिलेशन में थी। हद तो ये था उन चार ब्वायफ्रेंड में भी एक लड़का दूसरी लड़की के साथ रिलेशन में था। 20 साल की एक लड़की के पिता को जब एक लड़के की ओर से कुछ मैसेज, फोन रिकॉर्डिंग और चैटिंग के स्क्रीन शॉट्स मिले, तो देखकर उनके भी होश उड़ गये। जांच की तो पता चला कि लड़की एक ही वक्त पर चार बॉय फ्रेंड के साथ संपर्क बनाए हुए है. बेटी की ये हकीकत जानकर पिता के पैरों तले जमीन निकल गई. किसी बाहर वाले से इसका जिक्र भी नहीं कर सकते थे, क्योंकि बेटी के भविष्य की फिक्र थी. ना हीं बेटी से इस डर से कुछ कह पा रहे थे कि कहीं वो घर छोड़ कर नहीं चली जाए. पिता ने फिर बहुत सोच विचार कर पुलिस की काउंसलिंग सर्विस से संपर्क करने का फैसला किया.
महिलाओं के लिए ‘अभयम्’ नाम से चलने वाली इस काउंसलिंग सर्विस का हेल्पलाइन नंबर 181 है. पिता ने इसी नंबर पर सारी परेशानी बताते हुए मदद मांगी. अभयम् की टीम इनके घर पहुंची तो लड़की ने पहले उससे बात करने से ही इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की को उसकी लड़कों से बातचीत का सारा रिकॉर्ड पिता के जरिए दिखाया गया. इसके बाद लड़की ने माना कि वो चार लड़कों के संपर्क में है. और फिर टीम ने लड़की को समझया तो ओ भी समझ गयी और सभी लड़को के नंबर मैसेज को डिलीट कर दिया इस टीम ने लड़की की बहुत मदद की और उसके बाद पिता को भी समझया की इस बात को लेकर कभी भी लड़की को कुछ न बोले और न ही बात बात पर उसको ताना मारे तो पिता ने भी कहा कि ओ ये सभी बातें भूल जाएंगे जैसे कभी कुछ हुआ ही न हो और ओ वैसे ही अपनी बेटी को प्यार करेगे जैसे पहले करते थे