*✍️एक युवक युवती को गाँव वालों ने प्यार करने की दी ऐसी सजा की अब 13 लोगों के खिलाफ FIR हुआ दर्ज....जाने पूरा मांजरा....* – RGH NEWS
देश

*✍️एक युवक युवती को गाँव वालों ने प्यार करने की दी ऐसी सजा की अब 13 लोगों के खिलाफ FIR हुआ दर्ज….जाने पूरा मांजरा….*

बस्ती: यूपी के बस्ती ज‍िले में पंचायत के फरमान के बाद नाबालिग प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर घुमाया गया. किसी गांव वाले ने भी इसका विरोध नहीं किया. मामला गौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर नाबालिग प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद इनको गांव की पंचायत में मुजरिम की तरह पेश किया गया. पंचायत के सदस्य बाकायदा जज बनकर कुर्सी पर बैठ गए. प्रेमी युगल को मुलजिम की तरह जमीन पर बैठा दिया गया.

इसके बाद गांव वाले भी दर्शक बन कर खड़े हो गए. बाद पंचायत के सदस्यों ने इनको सजा सुनाई. प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा के तौर पर चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाने का पंचायत ने फरमान जारी किया. चेहरे पर काल‍िख पोतकर गांव में घुमाया पंचायत के फरमान का गांव वालों ने विरोध तक नहीं किया और नाबालिग प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर घुमाया गया. फिलहाल पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. 5 लोगों पुलिस ने अरेस्ट किया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
इसके बाद गांव वाले भी दर्शक बन कर खड़े हो गए. बाद पंचायत के सदस्यों ने इनको सजा सुनाई. प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा के तौर पर चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाने का पंचायत ने फरमान जारी किया.
फिलहाल पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. 5 लोगों पुलिस ने अरेस्ट किया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button