मनोरंजन

*✍️एक युवक ने अपने घर में खुद को गोली मार कर की आत्महत्या….सूइसाइड नोट मे लिखा लड़की ने रेप केश मे फसाया…*

RGHNEWS एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम छावला के गोयला खुर्द स्थित अपने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शख्स के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि एक महिला और उसके पिता ने उसके खिलाफ झूठी रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक सांगवान ने शाम करीब चार बजे सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की। गोयला खुर्द के रहने वाले दीपक को गोली लगने के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। लेकिन पीड़ित स्टेटमेंट देने की स्थिति में नहीं था। जांच में पता चला कि उसने पिस्टल से खुद को गोली मारकर घायल किया है।

पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्टल और दो गोलियों के साथ एक खोल भी मिला है। सभी सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वारदात स्थल से एक सूइसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ। मृतक ने लिखा है कि लड़की ने उस पर रेप की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। जांच में पता चला है कि लड़की ने सागरपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

 

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button