मनोरंजन

*✍️एक प्रेमी दो प्रेमिका! एक प्रेमी के लिए दो लड़कियां भीड़ गयी आपस मे प्रेमी साइड मे खड़े होकर देखता रहा मांजरा…फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर…*

जमशेदपुर. एक प्रेमिका के लिए दो प्रेमियों को लड़ते देखना आम बात है मगर एक प्रेमी के लिए दो प्रेमिकाओं को बीच सड़क पर मारपीट करते कभी- कभी ही देखा जा सकता है. ऐसा ही एक वाकया झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले में देखा गया, जहां बुधवार को बीच सड़क पर एक प्रेमी के लिए दो युवतियां आपस में भिड़ गईं. एक प्रेमिका अपने प्रेमी को दूसरी लड़की के साथ चांडिल बाजार के आसपास घूमते देखे जाने की सूचना पर वहां पहुंची. जब प्रेमिका वहां पहुंची तो मामला सही पाया. फिर क्या था, पहली प्रेमिका दूसरी प्रेमिका के साथ बीच बाजार में ही भिड़ गई. दोनों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया और बीच सड़क पर एकदूसरे को पीटना शुरू कर दिया.मामला बिगड़ता देख प्रेमी वारदात से दूर जाकर सब नजारा देखता रहा. पुलिस को सूचना मिलता की इससे पहले ही तीनों वहां से खिसक गए. हालांकि पूरी घटना वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. थोड़ी ही देर बाद पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वैसे तीनों प्रेमी कौन थे, यह पता नहीं चल सका है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button