मनोरंजन

*✍️एक के बाद एक जोरदार धमाके से 17 लोगों की मौत 400 से अधिक घायल,जाने पूरी खबर…*

RGHNEWS इक्वेटोरियल गिनी के सबसे बड़े शहर बाटा में एक सैन्य अड्डे पर रविवार को एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। इसमें में 17 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की चपेट में आए इलाकों में स्थित घरों की लोहे की छत भी टूट गईं। सब कुछ मलबे में बदल गया. ज्यादातर घरों में केवल एक या दो ही दीवार रह गईं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए, अल जज़ीरा ने आगे कहा कि लोगों को मलबे के ढेर से शव खींचते देखा गया था, जिनमें से कुछ बेडशीट में लिपटे हुए थे।

गिनी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करके स्वयंसेवी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घायलों को बाटा के स्थानीय अस्पताल ले जाने को कहा है। लोगों से अपील भी की गई है कि वे घायलों की मदद के लिए आगे आएं और रक्तदान करें. वहीं, मीडिया ने भी लोगों से रक्तदान करने के लिए अपील भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पलात लोगों से भरे हुए हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button