*✍️एक ऐसी महिला जो पिछले 40 सालो से नही सोई….पति और डॉक्टर भी हुए हैरान…..महिला के दावे का खुला रहस्य…..*

RGHNEWS कहते हैं कि सुकून की नींद सोना भी किसी वरदान से कम नहीं है। हमारे शरीर के लिए खानपान, व्यायाम अथवा अन्य काम जितनी आवश्यक हैं उतना ही आवश्यक आराम भी है। थकान को मिटाने के लिए जब हम नींद लेते हैं तो उस समय भी हमारे शरीर से कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। कई बार ऐसा होता है कि काम की व्यस्तता के कारण अगर हम आराम नहीं कर पाते तो हम मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करते हैं। अब तक आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे, जो रात में ठीक से नींद न आने की वजह से परेशान होंगे (Insomnia Symptoms). हमें यकीन है कि आपका पाला कुछ ऐसे लोगों से भी जरूर पड़ा होगा, जिन्हें दिन हो या रात, सिर्फ झपकी लेने का दिल करता रहता है. लेकिन चीन की रहने वाली एक महिला पिछले 40 सालों से एक पल के लिए भी नहीं सोई है.
चीन के हेनान (Henan) प्रांत की रहने वाली ली ज्हानयिंग नींद न आने की बीमारी से परेशान हैं. इस समय उनकी उम्र 45-46 साल है और उनका दावा है कि वे पिछले 40 सालों से एक मिनट के लिए भी नहीं सोई हैं. जब वे आखिरी बार सोईं थीं, तब उनकी उम्र 5-6 साल के करीब थी.
महिला के पति लियू सुओक्विन ने ली के इस दावे को सही ठहराया है. उनका कहना है कि उन्होंने आज तक अपनी पत्नी को सोते हुए नहीं देखा है. सिर्फ यही नहीं, रात में टाइम पास करने के लिए ली घर के काम करती रहती हैं. शुरू में लियू उनके लिए नींद की गोलियां (Sleeping Pills) लाते थे लेकिन ली को उनसे भी कुछ फायदा नहीं मिला.
ली अपने गांव में काफी लोकप्रिय हैं. कई बार आस-पास रहने वाले लोग ली का टेस्ट लेने के लिए रात में उनके घर के बाहर बैठकर ताश खेलते रहते हैं. काफी इंतजार करने के बाद उन लोगों की खुद की आंख लग जाती है, जबकि ली जगती रह जाती हैं. बहुत से चिकित्सकों से इलाज करवाने के बाद भी आज तक तो नहीं पाई हैं। लेकिन कुछ ही समय पहले जब ली ने बीजिंग के एक अस्पताल में जांच करवाई तो उनकी इस बीमारी का पता चल गया।
चिकित्सकों ने ली को लगभग 48 घंटों तक निगरानी में रखा। तब जाकर उन्हें पता चला कि ली सोती तो है परंतु सामान्य इंसानों की तरह नहीं। ली आंख खोलकर सोती है, बंद करके नहीं और उनकी नींद बहुत हल्की है। इस बीच उसका दिमाग और शरीर के कई भाग नींद की अवस्था में होते हैं। जब चिकित्सकों ने ली का अवलोकन किया तो, उन्होंने देखा कि अपने पति से बात करते-करते ली की आंखों की पुतलियां सिकुड़ गई, तब उन्हें महसूस हुआ कि ली उस समय सो रही थी।
इसके अतिरिक्त चिकित्सकों ने जिक्र किया कि पूरे दिन में 10 मिनट से अधिक ली की आंखें बंद नहीं होती हैं। इस बात से ली द्वारा किया गया दावा सिद्ध होता है कि वह पिछले 40 वर्षों से सो नहीं पाई है। परंतु वैज्ञानिक आधार पर उसका मस्तिष्क और शरीर की अंग उस अवस्था में चले जाते हैं जैसे एक साधारण व्यक्ति के साथ सोने के दौरान होता है।